मल्हारगढ़: नारायणगढ़ में सर्व हिन्दू समाज ने भूमि सीमांकन की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नारायणगढ़ के हल्का नंबर 11 स्थित सर्वे नंबर 1720 की शासकीय भूमि को लेकर सर्व हिन्दू समाज ने गुरुवार दोपहर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड को आवंटित भूमि से अधिक क्षेत्र पर कब्जा किया गया है,सीमांकन कर अतिरिक्त भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर घेराव, चक्का जाम और आंदोलन की चेतावनी दी,