दतिया: सुनारी: छात्रा ने प्रेमी व उसकी बहनों से परेशान होकर फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- ब्लैकमेल कर जिंदगी नर्क बना दी
Datia, Datia | May 16, 2026 दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के सुनारी गांव में 26 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ग्वालियर में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या से पहले उसने एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत के लिए प्रेमी और उसकी दो बहनों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है।