गोरखपुर: दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए गए रुपये भी बरामद किए गए हैं। दरअसल, एक अप्रैल 2026 को मंदिर के दानपत्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।