मकराना: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई ने कहा दुनिया को अलविदा, जूसरी में हुए सड़क हादसे में हुई मौत, मचा हाहाकार
Makrana, Nagaur | Nov 24, 2025 बहन की शादी के 1 दिन पहले ही भाई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार मकराना उपखंड क्षेत्र के दूसरी में एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए। इस हादसे में अनुज की मौत हो गई और हरीश गंभीर घायल हो गया। अनुज की बहन की 25 नवंबर को शादी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। युवक शादी के लिए खरीददारी करके घर जा रहा था।