सिरसागंज: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में फिरोजाबाद पुलिस का विशेष अभियान, घर-घर जाकर 42 शिकायतों का किया समाधान
फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार शाम तक पुलिस टीमों ने जनपद भर में शिकायतकर्ताओं के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर 42 जनशिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।