कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी टुहलु तथा नवीन धान उपार्जन केंद्र बोईरगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया...
उन्होंने धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण भी किया...उन्होंने केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था, बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र तथा धान के सुरक्षित भंडारण सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए... इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले, राजस्व, मंडी, पुलिस, खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे...
#DhanKharidi2026 #KisanKalyan #Chhattisgarh #mahasamund #SushasanSarkar
32 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Nov 14, 2026