पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से पर्यटन शुरू, 60 गाइडों को मिला वन्यजीव सुरक्षा व बेहतर व्यवहार का प्रशिक्षण
Panna, Panna | Sep 12, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए पर्यटन सत्र को लेकर प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कर्णावती केंद्र में 60 गाइडों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। विशेषज्ञों ने गाइडों को व्यवहारकुशलता, वन्यजीव सुरक्षा और नए नियमों का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों के अनुसार, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।