आगरा: बिजली घर स्थित आगरा किला में विदेशी पर्यटक की टिकट रिसेलिंग का मामला आया सामने,आरोपी गार्ड पर गिरी गाज
आगरा के बिजली घर स्थित आगरा किला में एक विदेशी पर्यटक की टिकट रिसेलिंग का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ हैं। गाइड की लिखित शिकायत के बाद मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के आदेश पर एएसआई ने आरोपी गार्ड को ड्यूटी से हटा दिया हैं। गार्ड ने एडीए वाली टिकट को फाड़कर पर्यटक को वापस नही किया,जिसकी रिसेलिंग कर दी गयी।