आगरा: थाना कोतवाली अंतर्गत सर्राफ़ा बाजार स्थित बुलियन कारोबारी की फर्म पर स्टेट जीएसटी का छापा,बन्द रहा सर्राफ़ा बाजार
आगरा के थाना कोतवाली अंतर्गत सर्राफ़ा बाजार में स्थित बुलियन कारोबारी फर्म बीपीएन ग्रुप पर शुक्रवार को स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा। फर्म के आगरा,मथुरा सहित लखनऊ के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी ने एक साथ रेड की। जीएसटी को बुलियन फर्म में टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। बुलियन कारोबारी के घर पर भी जीएसटी की रेड जारी हैं।