आगरा: शिल्पग्राम मार्ग स्थित होटल में ताज महोत्सव का हुआ पोस्टर विमोचन,10 दिवसीय होगा ताज महोत्सव,कई जगह होंगे कार्यक्रम
आगरा में 17 फरवरी से आयोजित होने वाले 10 दिवसीय ताज महोत्सव को लेकर शिल्पग्राम मार्ग स्थित होटल में पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें मंडलायुक्त रितु माहेष्वरी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। ताज महोत्सव में आगरा शहर के तमाम पर्यटक स्थलों पर सांस्कृतिक और रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमे हॉट बैलून राइड और पतंग उत्सव का आयोजन होगा।