आगरा: महिला के साथ गाली गलौज में मारपीट करने वाली घटना संलिप्त अभियुक्त को आजमपाड़ा से किया गिरफ्तार
आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने कार्यवाही की है। जिसमें पीड़ित के द्वारा थाना शाहगंज पर सूचना दी गई थी कि उसकी पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने गाली गलौज व मारपीट की है। जिसमें पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही थी। अब पुलिस ने गस्त के दौरान प्राप्त सूचना पर एक अभियुक्त को आजमपाड़ा से गिरफ्तार किया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।