आगरा: ताजमहल पर चल रहे तीन दिवसीय उर्स का हुआ समापन,शाहजहां और मुमताज की कब्र पर 1560 मीटर लंबी चढ़ाई गई सतरंगी चादर
ताजमहल पर चल रहे 3 दिवसीय उर्स का आज समापन हो गया। इस दौरान चादरपोशी में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उर्स कमेटी के द्वारा शाहजहां और मुमताज की कब्र पर 1560 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाई गई। उर्स पर सभी पर्यटकों के लिए ताजमहल का दीदार फ्री था। ASI, पर्यटन पुलिस, CISF ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाला, चप्पे–चप्पे नजर रखी गई।