बोरियो: हरिनचरा गांव के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर
शुक्रवार को हरिनचरा गांव के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल सीएचसी बोरियो से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल साहिबगंज किया गया रेफर। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुर्गाबनी गांव निवासी 25 वर्षी छोटू मुर्मू अपने बाइक से बोरियो बाजार से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान हरिनचरा गाँव के पास बाइक असंतुलित होने से दुर्घटना घटी।