राजिम: छत्तीसगढ़ के विधायक रोहित साहू ने शेयर की 1980s रेट्रो AI तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
छत्तीसगढ़ के राजिम विधायक रोहित साहू ने 1980s रेट्रो AI फोटो ट्रेंड में हिस्सा लिया है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित साहू ने 80s स्टाइल में बनाई गई तस्वीर शेयर की, जो AI तकनीक के इस्तेमाल से बनती है। इस ट्रेंड में कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड तक को 1980 के दशक के अनुसार बदला जाता है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।