किसी के लिए अयोध्या केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और प्रभु श्रीराम से जुड़ी भावनाओं का केंद्र है। वर्षों से मन में संजोए श्रीरामलला के दर्शन के सपने को साकार करने का अवसर जब मिला, तो मनेंद्रगढ़ के श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी, उत्साह और भक्ति का भाव देखते ही बन रहा था। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित 52 श्रद्धालुओं का दल विशेष रेल से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। शासन की इस जनकल्याणकारी पहल ने जिले के श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का अवसर उपलब्ध कराया है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा और रामधुन, भजनों तथा “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
#chhattisgarh #mcbdistrict