नवाबगंज: बाराबंकी में टेंट कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, अस्पताल में मृत घोषित
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में एक टेंट व किराना व्यवसायी ने बुधवार सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 50 वर्षीय नवीन जायसवाल की इस घटना में मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य अपनी दैनिक गतिविधियों में व्यस्त थे। अचानक नवीन के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।