टोंक: जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टोडारायसिंह थाना पुलिस ने जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर ₹2,09,000 किए ज़ब्त
Tonk, Tonk | Apr 13, 2025 टोडारायसिंह थाना अधिकारी हरिराम ने रविवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत टोडारायसिंह थाना पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर 12 लोगों को गिरफ्तार कर 209000 रुपए जप्त किए हैं ।वहीं चार मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।