बांका: तिलवरिया गांव में पुराने विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट, युवक अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 7, 2026 तिलवरिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गई जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मीहो गया। गुरुवार की सुबह 11:00 बजे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक तिलवरिया गोंदिवासी सोनू पांडे ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर सिकंदर तांती, लक्ष्मण तांती सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।जिसमें वह जख्मी हो गया।