सहारनपुर: सहारनपुर में नौकर ने तिजोरी में रखे 30 लाख के जेवर चुराए, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के सलूनी गांव में घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे आरोपी नौकर विजय उर्फ ब्रजेश को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है। एसपी देहात मयंक पाठक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया