घंसौर मुख्यालय में एलएनटी की खुदाई बनी हादसों की वजह (एलएनटी) कंपनी द्वारा घंसौर नगर में पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सड़कों को खोद दिया गया है, लेकिन कई स्थानों पर समुचित समतलीकरण और मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुली और ऊबड़-खाबड़ सड़कें अब दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही हैं।