जिले में शत प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु 9 फरवरी से 14 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाना है. इसे लेकर शनिवार अपराह्न 2 बजे सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक हुई. जिसमें अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक चर्चा हुई तथा एएनएम से इसके लिए माइक्रो प्लान जमा लिया गया. सर्वे एवं ड्यू लिस्ट अपडेट करने का निर्देश दिया गया.