सौसर तहसील के बोरगांव स्थित शांति कॉलोनी के पास सोमवार शाम 5 बजे दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में कारों में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि यह टक्कर कार क्रमांक MH 32 AS 9650 और एक काले रंग की कार क्रमांक MP 28 CA 8118 के बीच हुई।