मोहगांव हवेली अर्धनारीश्वर मंदिर में पावन सप्ताह का भव्य समापन विशाल भंडारा भक्तों की भारी भीड़ अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 11 फरवरी से चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन सप्ताह का आज 19 फरवरी को शाम 7 बजे भव्य समापन हो गया। सुबह से ही दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए, 'हर हर महादेव' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।