पटियाली: गंजडुंडवारा से हज यात्रा पर रवाना हुए दंपति, भावुक विदाई में गूंजे अल्लाह-हू-अकबर के नारे
गंजडुंडवारा कस्बे से मोहम्मद सलीम कुरैशी व उनकी पत्नी तबस्सुम नाज़ गुरुवार को हज यात्रा पर रवाना हुए। लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी। “नारे तकबीर” की गूंज से माहौल गूंज उठा। सुबह 9 बजे वे दिल्ली के लिए निकले, जहां से रात 9 बजे सऊदी अरब की फ्लाइट है। विदाई से पहले आयोजित मिलन समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली।