इगलास: इगलास अलीगढ़-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का डीएम ने औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता परखी, दिए कड़े निर्देश
Iglas, Aligarh | Nov 3, 2026 इगलास मेंअलीगढ़-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का डीएम अविनाश कुमार ने औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता परखी। सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और मानकों की जमीनी हकीकत परखने के लिए उन्होंने मौके पर ही कोर कटर से सड़क कटवाकर उसकी परत व मजबूती की गहन जांच की। साथ ही सामग्री का नमूना सील करवाकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।