एटा: सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम नाजिरपुर समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती
Etah, Etah | Nov 11, 2026 थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम नाजिर के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सफीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होने के कारण मेडिकल रेफर कर दिया।