गंगापुर सिटी के मिर्जापुर स्थित मीणा मोहल्ले में दिनदहाड़े महिला के गले से पेंडल तोड़कर बाइक सवार युवक फरार हो गया। पीड़िता नर्मदा देवी किसी काम से घर से निकली थीं, तभी मुंह पर स्कार्फ बांधकर आए युवक ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने कुछ दूरी तक आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से बाइक भगाकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Gangapur, Sawai Madhopur | Nov 8, 2026