बाढ़: महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने बाढ़ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जून 2027 तक होगा पूरा
Barh, Patna | Oct 23, 2026 पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने शुक्रवार को लगभग 4 बजे बाढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन के पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।