कोल: सराय रहमान में रिश्ते के भाई ने 2 भाइयों पर छुरा से हमला कर किया लहूलुहान, घायल गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचे
Koil, Aligarh | Apr 1, 2026 सराय रहमान में रिश्ते के भाई ने दो भाइयों पर आपसी विवाद के चलते छुरा हमला कर दिया। दोनों भाई अपने घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपी आया और सामने से विवाद करने लगा। रिश्ते के भाइयों ने आपसी विवाद को कहकर आरोपी को टहल दिया। कुछ समय बाद आरोपी हाथ में गोश्त काटने वाला छुरा लेकर आया और दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।