मेड़ता: परशुराम रक्षक दल ने CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, ब्राह्मण समाज के पुलिस अधिकारी को धमकाने को लेकर जताई नाराजगी
Merta, Nagaur | Jun 29, 2024 कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा आई.पी.एस. अधिकारी रविदत गौड़ को धमकी देने के मामले में ब्राह्मण समाज लामबंद हो चुका है।परशुराम रक्षक दल ने डोटासरा के खिलाफ जताई नाराजगी है।परशुराम रक्षक दल के एडवोकेट रामकिशोर तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डोटासरा ने ईमानदार पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।