मेड़ता: जिला न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत बैठक हुई आयोजित
Merta, Nagaur | Jun 28, 2024 मेड़ता सिटी के जिला न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत बैठक का आयोजन हुआ।इस बैठक में पीड़ित प्रतिकर से संबंधित 28 प्रकरणों पर चर्चा की गई और कुल 13 प्रकरणों में पीड़ित प्रतिकर दिलाए जाने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार कुल 22 लाख 92 हजार पांच सौ रूपए राशि पीड़ित प्रतिकर हेतु स्वीकृत की गई है।