मेड़ता: नकली ऑयल पर Castrol कंपनी का चिन्ह लगाने तथा असली बताकर बेचने पर एक आरोपी कस्बा मेड़ता सिटी से गिरफ्तार
Merta, Nagaur | Jun 27, 2024 मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने नकली ऑयल पर Castrol कंपनी का चिन्ह लगाने तथा असली बताकर बेचने पर एक आरोपी पवनकुमार को कस्बा मेड़तासिटी से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक-एक लीटर के 80 नकली ऑयल के डिब्बे बरामद किये गये है। जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।