बिजनौर: गांव टांडा साहूवाला मे स्थित आश्रम में रह रहे बाबा पर दो लोगों ने किया हमला
Bijnor, Bijnor | Jul 3, 2024 बिजनौर जनपद के नगीना देहात थाना क्षेत्र की गांव टांडा साहूवाला में स्थित आश्रम में रह रहे एक बाबा पर दो लोगों ने हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबा गजानंदपूरी को आनन -फानन में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।