बिजनौर: गांव झिलमिला में रिक्शा का किराया न देने को लेकर गांव के ही दबंग व्यक्ति ने एक युवति को पीटा
Bijnor, Bijnor | Jul 2, 2024 बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के गांव झिलमिला में रिक्शा का किराया न देने को लेकर गांव के एक दबंग व्यक्ति ने रवीना नाम की एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में रवीना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद रवीना को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।