बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने कस्बा झालू से एक महिला को गैंस के चूल्हे से जलाने के आरोप में किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 3, 2024 बिजनौर जनपद कि हल्दौर पुलिस ने कस्बा झालू से एक महिला को गैंस के चूल्हे से जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम आकाश है। जो कस्बा झालू के मोहल्ला रामलीला का रहने वाला है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आकाश को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।