सारठ: दलदली गांव का दोनों चापानल बंद होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, MLA बोले 24 घंटे में दुरुस्त होगा चापानल
#Jansamasya
सबैजोर पंचायत के दलदली गांव में पेयजल संकट पर शनिवार शाम 5 बजे ग्रामीणों ने बंद पड़े चापानल के पास बर्तन रखकर विरोध जताया व जल्द दोनों चापानलों को दुरुस्त कराने की मांग की। बताया कि गांव का दोनों चापानल खराब होने से लोगों को जोरिया का दूषित पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है। इधर इस ज्वलंत समस्या पर MLA चुन्ना सिंह बोले : 24 घंटे में दोनों चापानल दुरुस्त होंगे