गुन्नौर: गांव उधरनपुर अजमतनगर में किसान के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर, कपड़े व बर्तन किया चोरी
धनारी थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर निवासी रनवीर सिंह का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। रनवीर सिंह और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने रनवीर सिंह के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखी 1 लाख रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवर वर्तन कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया।