पंचकूला: सेक्टर 3 में हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य ने हर घर परिवार - सूर्यनमस्कार अभियान में भागीदारी का किया आवाहन
हरियाणा योग आयोग द्वारा खेल विभाग, पंचकूला के सहयोग से ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर- 3, पंचकूला में राज्य स्तरीय “हर घर परिवार- सूर्यनमस्कार” अभियान के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हरियाणा योग आयोग द्वारा आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संस्थानों के साथ मिलकर “हर घर परिवार – सूर्यनमस्कार” 1 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा