पंचकूला: सेक्टर एक राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 में महिला प्रकोष्ठ द्वारा सात दिविसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें प्रसिद्ध साँझी कलाकार गौतम सत्यराज रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत कर रहें हैं। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की साँझी ,क्ले मॉडलिंग,कोलाज मेकिंग के साथ साथ बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट से विभिन्न प्रकार का सामान बनाना सिखा।