पंचकूला: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकेतड़ी में ईवीएम के प्रयोग के बारे में स्कूली छात्रों को दी गई जानकारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकेतडी में ईवीएम के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । लघु सचिवालय से नियुक्त मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकेतडी में ईवीएम मशीन और उसकी कार्य प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य अंशु जैन तथा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।