रसड़ा: कोटवारी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार अधिवक्ता को ट्रेलर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Rasra, Ballia | Jul 2, 2026 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता सत्य प्रकाश सिंह (55) ग्राम डेहरी निवासी की मौत हो गई। वह रसड़ा मुंसिफ कोर्ट में अधिवक्ता थे तथा कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर रसड़ा विधानसभा से पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके थे।