गोवर्धन: महासंग्राम का द एंड, मारपीट व गोलीकांड के 3 और आरोपी गिरफ्तार, 70 साल के बुजुर्ग पर डकैती और हत्या के प्रयास का है केस
आपको बता दें कि 13 अप्रैल को रहेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले थे और छतों से फायरिंग के साथ-साथ पथराव भी हुआ था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।