खकनार: खकनार पुलिस ने गौवंश तस्करी में दो लोगों को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
खकनार पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर देड़तलाई चौकी के पास बैरिकेड लगाकर एक पिकअप वाहन (MP12GA2501) रोका गया, जिसमें 04 गौवंश क्रूरता पूर्वक भरे मिले। वाहन में सवार सुभाष कास्डेकर (21) निवासी परेठा और सुनील बोध्द (54) निवासी दापोरा को गिरफ्तार कर म.प्र. गौवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।