खकनार: ग्राम साईंखेड़ा में मनरेगा कार्य में जेसीबी के इस्तेमाल का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
बुरहानपुर जिले के ग्राम साईंखेड़ा में मंगलवार रात 11 बजे चोरी-छिपे मनरेगा कार्य में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही ग्रामीणों को इस अनियमितता की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक नियमों के खिलाफ हो रहे इस कार्य का विरोध किया।गांव के विनोद चौहान सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव अपनी मनमानी चला रहे