खकनार: गोराडिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, सेवा निवृत्त ऊषा सादेकर हुईं सम्मानित
बुरहानपुर जिले में सक्षम आंगनवाड़ी पोषण 2.0 के तहत "पोषण भी, पढ़ाई भी" कार्यक्रम के अंतर्गत नेपानगर परियोजना के नावरा सेक्टर के ग्राम गोराडिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। परियोजना अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।