खकनार: शादी में नाचने को लेकर युवक से मारपीट, हीरालाल जिला अस्पताल में भर्ती
बुरहानपुर जिले के ग्राम मोरझिरा में बुधवार रात शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने युवक हीरालाल के साथ जमकर मारपीट कर दी।घटना रात करीब 10बजे की है। मारपीट में हीरालाल को पीठ और नाक पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया