कोरांव: उसरी में दबंग ने गरीब के पुश्तैनी मकान की मरम्मत रोकी, हल्का लेखपाल ने निरीक्षण कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
कोरांव तहसील क्षेत्र के उसरी गांव में एक गरीब परिवार को अपने पुश्तैनी मकान की मरम्मत और छाजन करने से रोकने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। मामले में हल्का लेखपाल ने पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उसरी थाना खीरी निवासी हरी लाल पुत्र रामलाल ने शिकायत की है।