रसूलाबाद: रसूलाबाद में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों को लेकर हुई बैठक, 11 लाइसेंस जारी, CO ने निर्धारित स्थल का किया निरीक्षण
रसूलाबाद में दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कस्बे में आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए 11 लाइसेंस जारी किए गए हैं,जबकि पूरी तहसील में कुल 27 दुकानदारों को अनुमति दी गई कोतवाली परिसर में अधिकारियों ने बैठक कर आतिशबाजी की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर चर्चा की।