टोडाभीम: मोहर्रम और कावड़ यात्रा में सौहार्द बनाने की अपील, बालघाट थाने पर आयोजित हुई सीएलजी बैठक
Todabhim, Sawai Madhopur | Jul 6, 2025
बालघाट थाने पर रविवार दोपहर 3 बजे टोडाभीम SDM की अध्यक्षता में आयोजित सीएलजी बैठक में मोहर्रम एवं कावड़ यात्रा पर सौहार्द बनाने की अपील की,SDM ने बताया कि धार्मिक आयोजनो को सभी लोग भाईचारे से बनाएं सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले एवं आपत्तिजनक पोस्ट ना करें इस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में CLG सदस्य व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।