मानिकपुर: चित्रकूट मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में गर्मी के साथ बढ़ा डायरिया का खतरा, दूषित पानी बना मुख्य वजह
सोमवार दोपहर 3 बजे मानिकपुर सीएचसी के डॉक्टर अजय ने बताया कि पाठा क्षेत्र में गर्मी के साथ डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। दूषित पानी इसके पीछे बड़ी वजह है। यह सामान्य दिखने वाली लेकिन खतरनाक बीमारी है। बचाव के लिए पानी उबालकर पीएं, स्वच्छता रखें और लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराएं, ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।